क्या आप अपने राशन कार्ड में अपने बच्चों का नाम जोड़ना चाहते हैं तो आप सही जगह आये हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़ने से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से देंगे। सरकार गरीबों को कम कीमत पर राशन देते हैं जिसमे 3 सदस्य होने पर 35 किलो राशन और 3 से अधिक सदस्य होने पर हर सदस्य को 10 किलो के हिसाब से राशन देते हैं। अगर आप अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल का अवलोकन करें।
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ना बहुत ही सरल है; इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा, जिसका विवरण इस लेख में दिया जाएगा। सरकार वर्तमान में राशन कार्ड धारकों को गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन प्रदान कर रही है, जो गरीबों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। आप अपने बच्चों के नाम जल्दी जुड़वा भी सकते हैं ताकि आप मुफ्त राशन का लाभ उठा सकें। राशन कार्ड में बच्चों के नाम कैसे जोड़े जाते हैं यह जानने के लिए आप इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग कर सकते हैं।
बच्चों के नाम राशन कार्ड में कैसे जुड़वाएं ?
अगर आप अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र / कार्यालय में जाना होगा।
उसके बाद वहां से आपको सदस्यों का नाम जोड़ने वाला फॉर्म लेना है या आप नीचे दिए लिंक से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक का उपयोग करें।
अब ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालें और उसमे पूछे गए सभी जानकारी सही – सही भरें।
उसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ सदस्यों से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें।
अब फॉर्म को दस्तावेजों के साथ खाद्य आपूर्ति केंद्र / कार्यालय में जमा कर दें जिससे वहाँ के कर्मचारी द्वारा आपको रसीद प्राप्त होगा जिसे संभाल कर रखना है।
इस प्रकार आपका राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
दिए गए रसीद के माध्यम से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
बच्चों का नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज
माता पिता का आधार कार्ड
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
बच्चे का आधार कार्ड
ओरिजनल राशन कार्ड
मोबाइल नंबर
बच्चों के नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए आप अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति कार्यालय में जाएँ। इसके बाद वहां से फॉर्म ले या ऊपर दिए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर लें। फिर उसमे पूछे गए सभी जानकारी भरें। अब आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को वही कार्यालय में जमा करके रसीद प्राप्त कर लें। फिर आप अपने बच्चों का भी राशन प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार आप बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं।