होम लोन के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते है, तोह आज में आपको जो जानकारी दुगा उससे आप होम लोन के लिए आसानी से अप्लाई कर सकेंगे और आपने सपनो के घर को पूरा कर सकते है क्योकि आज के इस समय पर घर की जरूरत सबको पड़ती है और ये बहुत जरुरी है, आज में आपसे होम लोन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट बैंक इंटरेस्ट रेट और बहुत सी जरुरी जानकारी दुगा।
होम लोन के Features और लाभ
आपका ये जानना जरुरी है की अगर आप होम लोन लेने वाले है तोह आपको क्या-क्या इसमें फायदे मिल सकते है आपको कितनी मदद हो सकती है और सरकार ने इसके लिए क्या नियम बनाये है।
- जो भी बैंक या कंपनी लोन देती है वो इसे आसान बनाने के लिए कम ब्याज (intrest) आपसे लेती है ताकि आप लोग इसका अच्छे उपयोग कर सके।
- होम लोन को पूरी तरह वापिस करने का समय ज्यादा से ज्यादा 30 साल का होता है जिससे EMI कम हो जाती है और repayment के लिए आपको जाएदा टाइम मिल जाता है।
- आपको top up लोन की सुविधा भी मिलती है, यानि अपने जो amount लोन में ले रखा है और उसके ऊपर आप और लोन लेते है तो आप इस top up लोन को अपने किसी भी काम में इस्तेमाल कर सकते है, और ये सिर्फ होम लोन में ही आपको देखने को मिलती है।
- (PMAY) प्रधानमंत्री आवास योजना (city वाली ) के तहत अगर कोई आदमी पहले बार लोन लेता है तोह 2.67 लाख ₹ तक की बचत हो सकती है।
- आप जिस बैंक या कंपनी से लोन लेते है और आपको लगता है की बैंक या कंपनी द्वारा दिया गया Interest rate ज्यादा है तो आप उसे किसी दूसरे बैंक या कंपनी में ट्रांसफर करवा सकते है।
भारत के ऐसे बैंक जिनका ब्याज दर सबसे कम है!
निचे दिए गए टेबल में आपको जो बैंक मिलेंगे उनका ब्याज दर होम लोन में सबसे काम है तोह आइये जानते है उनके बारे मे ,
ब्याज दर टेबल
लोन देने वाली बैंक | सबसे कम ब्याज दर | EMI / लाख |
कोटक महिंद्रा बैंक | 6.65% | ₹642 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 6.65% | ₹642 |
भारतीय स्टेट बैंक | 6.70% | ₹645 |
HDFC बैंक | 6.70% | ₹645 |
ICICI बैंक | 6.70% | ₹645 |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा | 6.75% | ₹648 |
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया | 6.80% | ₹652 |
पंजाब नेशनल बैंक | 6.80% | ₹652 |
टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस | 6.80% | ₹652 |
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया | 6.85% | ₹655 |
ऊपर दी गई जानकारी समय के साथ बदल सकती है कृपया बैंक से संपर्क करके पक्का जरूर कर ले।
होम लोन के लिए eligibility criteria (शर्ते)
ये जो भी शर्ते है ये सभी बैंको और कंपनी अलग हो सकती है लेकिन कुछ जरुरी बाटे जो इन सब में एक जैसी है उन्हें में आपको बताउगा।
- ये सभी शर्ते उन लोगो के लिए लागु होती है जो भारतीय निवासी, अनिवासी भारतीय (NRI) और भारतीय मूल के व्यक्ति है (PIO) ।
- आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे जाएदा होना चाहिए।
- कम से कम 2 सालो का अनुभव (experience) होना चाहिए जो लोग जॉब करते है।
- अगर आपका कोई बिज़नेस है तो वो कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए।
- आपकी इनकम कम से कम 25,000 रुपए होनी चाहिए (अलग अलग बैंको और कंपनी का अलग भी हो सकता है )
- आप अपनी सम्पति के मूल्य का 90% का लोन ले सकते है।
होम लोन के प्रकार
बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कम्पियन्स (HFC) अलग अलग कारणो से होम लोने देती है, नीचे दी गई जानकारी से पक्का कर ले की आपको किस तरह के होम लोन की आवश्यकता है।
- घर की मरम्मत के लिए लोन, यह लोन आपको आपने घर की मरम्मत के लिए दिया जाता हे इसका ब्याज दर बिकुल नार्मल होम लोन की तरह ही होता है पर लोन को जमा करने का समय थोड़ा कम मिल सकता है।
- अगर आपको अपने घर का एरिया बढ़ाना है या घर बड़ा करना है तोह इसके लिए आपको होम एक्सटेंशन लोन मिलता है, इस लोन में जो आपको राशि मिलती है वो कंस्ट्रक्शन की राशि का 75% – 90% होता है, और LTV रेश्यो के आधार पर लोन देते है।
- अब हम बात कर लेते है संयुक्त या (compositi ) लोन की तो ये आपको जब दिया जाता है जब आप कोई जमीन का हिस्सा या प्लाट खरीद रहे होते है तो इस लोन का एक amount आपको प्लाट या जमीन खरीदने के लिए दिया जाता है और दूसरा amount आपको जब दिया जाता है जब कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो जाता है।
- घर खरीदने के लिए लोन, यह लोन आम लोन की तरह ही होता है, जो अधिकतर कंट्रक्शन वाली प्रॉपर्टी, दोबारा बेचे जाने वाले घर, पूर्व-स्यामित्व प्रॉपर्टी के लिए लिया जाता। RBI की गाइडलाइन के हिसाब से प्रॉपर्टी के 75% – 90% का लोन आपको मिल सकता है।
- अगर आप पुराना घर बेचकर नया घर खरीदना चाहते है और अगर आपको उसके लिए लोन चाहिए तोह बैंक आपको ब्रिज लोन देती है जो की कम समय के लिए होता घर बेचकर नया घर लेने में मदद करता है।
होम लोन के लिए आवेदन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान का प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, मतदान पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस( किसी एक की फोटो कॉपी )
- आयु का प्रमाण (आधार कार्ड, पेन कार्ड , जन्म का प्रमाण पत्र, 10 की कक्षा की मार्कशीट बैंक पासबुक और ड्राइविंग लाइसेंस
- निवास का प्रमाण: बैंक पासबुक, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल (टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी का बिल, गैस बिल) और LIC पॉलिसी स्लिप (किसी एक की कॉपी)
- आय प्रमाण- फॉर्म 16 की कॉपी, नया भुगतान, पिछले 3 वर्षों के आईटी रिटर्न (ITR) और निवेश प्रमाण (यदि कोई हो)
- स्व-नियोजित के लिए आय का प्रमाण: पिछले 3 वर्षों की ITR डिटेल्स, बैलेंस शीट और कंपनी का लाभ और हानि अकाउंट डिटेल्स / फर्म, बिज़नेस लाइसेंस डिटेल्स और व्यापार पते का प्रमाण
- प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज़: सोसायटी / बिल्डर से NOC, घर में लगने वाली वाले मूल्य का विस्तृत अनुमान, रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट , आवंटन पत्र और बिल्डिंग योजना की एक मंज़ूरी मिली कॉपी
ऊपर दी गई जानकारी के आलावा भी बैंक और कंपनी और दस्तावेज भी मांग सकती है, कृपया एक बार लोन लेने से पहले सम्पर्क जरुरु करे।
बैंक द्वारा ड्यू डिलिजेंस
- फाइनेंसियल चेक
- बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई:
- व्यावसायिक गतिविधि, बचत, क्रेडिट, निवेश
- औसत बैंक बैलेंस
- चेक रिटर्न और चेक बाउंस
- अन्य ऋण और देनदारियां
- ऋण पात्रता की गणना के लिए शुद्ध आय
- सिबिल स्कोर – क्रेडिट और पुनर्भुगतान रिकॉर्ड
फील्ड इन्वेस्टीगेशन
- आवासीय पते का सत्यापन, संपर्क विवरण
- नियोक्ता साख – कंपनी का पता, उद्योग, संगठन स्थिरता
- बैंक प्रतिनिधियों द्वारा भौतिक दौरा किया जाएगा
- संपत्ति का भौतिक दौरा – स्थिति, निर्माण गुणवत्ता, अतिक्रमण आदि का आकलन करें।
- संपत्ति मूल्यांकन – एक स्वीकृत मूल्यांकक द्वारा
- इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन संपत्ति के लिए
- निर्माण का चरण और संतोषजनक प्रगति
- निर्माण की गुणवत्ता
- स्वीकृत लेआउट और बिल्डिंग प्लान
आशा आपको जानकारी आपके काम आएगी अब आपको समज आ गया होगा की होम लोन कैसे ले सकते है आपका बहुत बहुत ध्न्यवाद।
FAQ
Q: होम लोन कितने समय तक के लिए मिल सकता है ?
Ans: होम लोन ज्यादा से ज्यादा 30 साल के लिए मिल सकता है।
Q: होम लोन सबसे काम ब्याज किस बैंक में लगता है ?
Ans: इसका उत्तर देना थोड़ा कठिन है क्योकि सभी बैंक अपना ब्याज दर बदलते रहते है, फिर भी आप एक बार ऊपर दिए गए टेबल को जरूर देखे।
Q: हमे कितने रूपए का होम लोन मिल सकता है ?
Ans: देखिये ये निर्भर करता है आप किस तरह का लोन ले रहे है, आम तौर पर आपकी लेने वाली प्रॉपर्टी ( घर, प्लाट या जमीन ) की कीमत का 75% से 90% तक का लोन मिलता है, और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करता है।
Q: क्रेडिट स्कोर क्या है ?
Ans: क्रेडिट स्कोर आपके बैंक के साथ सम्बन्धो को दर्शाता है।
Q: हमे कहा – कहा से होम लोन मिल सकता है ?
Ans: आपको बैंको द्वारा और प्राइवेट हाउसिंग फाइनेंस कमपनी से भी लोन मिल सकता है।