डायरेक्टर SS Rajamouli की फिल्म RRR पूरी तरह रफ्तार से दौड़ रही है। फिल्म में न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी शानदार कमाई कर रही है। ये फिल्म इतनी चली है की इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए है। RRR ने गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और बाहुबली (हिंदी) को पीछे छोड़ते हुए अब रजनीकांत की फिल्म 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
रजनीकांत की फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को किया पार
RRR ने फिल्म 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन 800 करोड़ कर लिया है। 25 मार्च की रिलीज़ RRR ने हाल ही में world wide 800 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसकी कमाई अभी भी लगातार जारी है।
10 दिन में 900 करोड़
Trends analytics मनोबल विजयबलं ने tweet करके RRR के नौवें दिन के कलेक्शन को शेयर किया फिल्म में पहले दिन world wide (दुनियाभर) में 709.36 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे हफ्ते के पहले दिन 41.53 करोड़, दूसरे दिन 68.17 करोड़, तीसरे दिन 82.40 करोड़ कलेक्ट किया है कुल मिलाकर फिल्म ने 10 वे दिन 901.46 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है।
पांचवी बार सबसे अधिक कमाई करने फिल्म
10 दिनों के अंदर 500 करोड़ मार्क को पर RRR ने इतिहास रच दिया है। इसी के साथ RRR पांचवी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बानी है। इस लिस्ट में दंगल, बाहुबली 2, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार।