भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक की Domestic Bulk Term Deposits पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। SBI की official वेबसाइट के अनुसार, नई दरें, 10 मई 2022 से प्रभावी हैं।
10 मई 2022 की बढ़ोतरी के बाद, 7 दिनों से 45 दिनों में mature होने वाली जमा राशि पर 3% ब्याज देना जारी रहेगा क्योंकि बैंक ने इस ब्रैकेट पर ब्याज को नहीं बढ़ाया है।
46 दिनों से 149 दिनों तक की maturity वाली FD अब 50 basis point (bps) अधिक, 3.5% तक का ब्याज ग्राहकों को देगी। 180 दिनों से 210 दिनों में mature होने वाले term deposits अब 3.50% तक का ब्याज देगी। 211 दिन से 1 वर्ष से कम समय में mature होने वाली FD पर SBI 3.75% का ब्याज देगी और 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम समय में mature होने वाली FD पर SBI 4% का ब्याज देगी।
ये भी पड़े :- SBI board approves raising up to $2 billion via bonds in FY23
SBI ने एक साल में mature होने वाली deposits पर ब्याज दर को 3.6% से बढ़ाकर 4% कर दिया है, जो 40 basis point की बढ़ोतरी है। दो साल से तीन साल से कम समय में mature होने वाली deposits पर बैंक अब 4.25% की दर से ब्याज दे रहा है, जो पहले 3.6% था। बैंक ने आम जनता के लिए 3 साल में mature होने वाली deposit पर ब्याज दर साथ ही 5 साल से कम और 5 साल और 10 साल तक की ब्याज दर जो पहले 3.6% उसे बढ़ाकर 4.5% कर दिया है.
SBI Domestic term deposits ( ₹ 2 करोड़ और अधिक) ब्याज दरें 10 मई से प्रभावी
7 दिन से 45 दिन | 3.00% |
46 दिन से 179 दिन | 3.50% |
180 दिन से 210 दिन | 3.50% |
211 दिन से 1 वर्ष से कम | 3.75% |
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम | 4.00% |
2 साल से 3 साल से कम | 4.25% |
3 साल से 5 साल से कम | 4.50% |
5 साल और 10 साल तक | 4.50% |
ब्याज की संशोधित दरें नई जमाराशियों और परिपक्व जमाराशियों के नवीनीकरण पर लागू होंगी। एनआरओ मीयादी जमाराशियों पर ब्याज दरें घरेलू मीयादी जमाराशियों की दरों के अनुसार संरेखित होंगी। ब्याज की ये दरें सहकारी बैंकों, एसबीआई की साइट पर उल्लिखित घरेलू सावधि जमा पर भी लागू होंगी।
वरिष्ठ नागरिक सामान्य लोगों के लिए लागू दरों से अधिक 50 bps की अतिरिक्त दर पाने के पात्र होंगे।
ये भी पड़े :- Cash निकलने के लिए अबसे जरुरी होंगे पेन कार्ड और आधार कार्ड
Disclaimer:- Whatever information is given is for educational purposes only and all the information given is taken from the entire official website.